सदर: प्रयागराज: सपा सांसद की टिप्पणी पर BJP का प्रदर्शन, राजेश केसरवानी ने कहा- लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ
Sadar, Allahabad | May 12, 2026
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुट्ठीगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का पोस्टर जलाकर नाराजगी जताई।प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने किया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी सही नही है।