धनोरा: 15 जून से धनौरा में लगेंगे जनकल्याण शिविर,शासन की योजनाओं का लाभ लेने नागरिकों से सहभागिता की अपील
Dhanora, Seoni | Jun 14, 2026 जिले में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 जून से धनौरा जनपद पंचायत प्रांगण में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर प्रारंभ होंगे, जो 17 जून तक संचालित रहेंगे। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वार