कानपुर: उर्सला अस्पताल में मोबाइल चोरी करते हुए चोर सीसीटीवीट में हुआ कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कानपुर का जिला अस्पताल उर्सला में चोरों का एक गैंग सक्रिय है। उर्सला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल में आए दिन मोबाइल चोरी की घटना सामने आती रहती हैं। उर्सला अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चोर बड़ी ही आसानी से मोबाइल लेकर जा रहा है।