कानपुर: रावतपुर और कल्याणपुर में लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार: ADCP WEST ने दी जानकारी
रावतपुर पुलिस और कल्याणपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दलहन पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक लोडर चालक सूरज को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक 12 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस व पीली धातु के चैन के दो टुकड़े भी बरामद किए गए हैं ।थाना क्षेत्र रावतपुरा कल्याणपुर में अभियुक्त द्वारा चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।