कानपुर: आईआईटी कानपुर ने तैयार की स्मार्ट ब्रा, ब्रेस्ट कैंसर का जारी करेगी अलर्ट
यूपी के आईआईटी कानपुर का पूरी दुनिया लोहा मान चुकी है। आईआईटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ब्रा इजाद की है, जो ब्रस्ट कैंसर के लक्षण मिलते ही अलर्ट जारी करेगी। ब्रा में लगे सेंसर कैंसर के पहले चरण की भनक लगते ही अलर्ट कर देगी। सबसे खास बात है कि इसे दिन में सिर्फ एक बार कुछ मिनट के लिए ही पहनना होगा। यह मोबाइल से कनेक्ट होगी, और पूरा डाटा तैयार करेगी।