इगलास: इगलास में खैर क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र दिलेर को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की खुशी में बांटी मिठाई
Iglas, Aligarh | May 10, 2026 इगलास। खैर क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र दिलेर को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने की खुशी मनाते हुए कस्बा इगलास में मिष्ठान वितरण किया गया। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, वार्ड मेम्बर हरीश अग्रवाल,व तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इगलास मुख्य चौराहे पर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।