₹10 लाख 50 हजार की कीमत का करीब 70 किलो डोडा पोस्त बरामद करने के मामले की जांच श्रीबालाजी थाना पुलिस को सौंप दी गई है। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने आरोपी तस्कर गोपालराम को रिमांड पर लिया है और नशा तस्करी को लेकर आरोपों से पूछताछ की जा रही है। श्रीबालाजी पुलिस ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि मामले की जांच जारी है।