गोरखपुर: युवती की मांग भरकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप, घर ले जाने के लिए 10 लाख रुपये की मांग
शाहपुर थाने में तहरीर देकर युवती ने बताया कि काफी पहले मेरे माता पिता की मौत हो चुकी है।मेरे घर के पास ही विक्रम चौहान रिश्तेदारी में आते रहते थे।रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान उससे मेरी जान पहचान हो गई।तब विक्रम ने शादी करने की इच्छा जाहिर की।उसने विश्वास दिलाया कि शादी के बाद घर पर रखूंगा।यह कहते हुए वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।