पवई: किसान संघ ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, सात दिन में 50 ग्राम समितियां गठित करने का लक्ष्य
Pawai, Panna | Jun 23, 2026 पगरा/अमानगंज। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला पन्ना की मासिक बैठक सोमवार को ग्राम पगरा स्थित हनुमान जी मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, पर्यावरण संरक्षण तथा आगामी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।