गया टाउन सीडी ब्लॉक: ज़िलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं,समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको पीड़ितों की समस्याओं को सुना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 60 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इसकी जानकारी आज दिनांक 2 जुलाई गुरुवार की दोपहर 2:30 में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है। उन्होंने बताया कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।