निवाई: आर्यिका श्रुतमति-सुबोधमति माताजी का ससंघ गाजे-बाजे से मंगल प्रवेश
Niwai, Tonk | Jun 18, 2026 निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोधमति माताजी का ससंघ निवाई शहर में गाजे-बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ। जुलूस बायपास पुलिया से रवाना होकर अग्रवाल जैन मंदिर पहुंचा, जहां मुनि विलोकसागर व विबोधसागर महाराज ने चरण वंदना की।