लोहरदगा: AJSU पूर्व केंद्रीय महासचिव नीरू शांति का तीखा प्रहार, कमल किशोर भगत के सपनों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी
स्वर्गीय कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी, आजसू पार्टी की पूर्व केंद्रीय महासचिव और लोहरदगा विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर मंगलवार शाम 6 बजे तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वर्गीय कमल किशोर भगत ने लोहरदगा के विकास का जो सपना देखा था, उसे साकार करना उनकी जिम्मेदारी है।