लोहरदगा: लोहरदगा बीएस कॉलेज में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे NSUI नेता शुभम लाल, छात्रों से की चर्चा
छात्र संगठन NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के निर्देश पर मंगलवार शाम 3:00 बजे NSUI नेता शुभम लाल ने बीएस कॉलेज, लोहरदगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की।