लोहरदगा: नदी टोली में दो महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित, लोग परेशान
लोहरदगा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से किस्को प्रखंड में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल नल योजना में बड़ा गड़बड़झाला देखने को मिला है। नवाडीह पंचायत अंतर्गत नदी टोली में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल नल योजना के तहत नव निर्मित जल मीनार से पिछले 2 माह खराब है। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों ने बतायाकी 2 महीना से एक बूंद पानी के लिए तरस रहे।