लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में ईदगाह के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार महिला की मौत
सदर थाना क्षेत्र के ईदगाह के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बेटहट सतपारा निवासी विषुणदेव चौरसिया की 42 वर्षीय पत्नी सविता देवी की मौत हो गई। सविता देवी अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर बैंक ऑफ़ इंडिया की बगड़ू ब्रांच में काम करा कर लोहरदगा शहरी क्षेत्र के तरफ आ रहे थे! मंगलवार देर शाम 7:00 सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में महिला का शव रखा गया है!