लोहरदगा: कचहरी मोड़ में स्थानीय विधायक के सौजन्य से हाई मास्ट सोलर लाइट का उद्घाटन, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने किया
लोहरदगा स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव के सौजन्य से आदिवासी कला केंद्र, कचहरी मोड़ में हाई मास्ट सोलर लाइट का उद्घाटन किया गया। मंगलवार शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर निशीथ जायसवाल ने कहा कि विधायक डॉ रामेश्वर उराँव जनता की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं।