चित्तौड़गढ़: पर्ल हॉस्पिटल सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्र से दिनदहाड़े बदमाश उड़ा ले गए 4 बाइक, सदर और कोतवाली थाने में पहुंची FIR
शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की चार वारदातें सामने आई है । कोतवाली और सदर थाना क्षेत्र में इस प्रकार की 4 वारदातें हुई जिनकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई । हैरत की बात यह है कि एक बदमाश तो बाइक मालिक के सामने से ही बाइक उड़ा ले गया। उक्त मोटरसाइकिल पर्ल हॉस्पिटल, कोर्ट परिसर, सिटी पेट्रोल पंप और एबीएस शोरूम के पिछवाड़े से उड़ाई गई