ललितपुर: ग्राम धौर्रा में गाली-गलौज के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
ग्राम धौर्रा में गाली गलौज की विवाद के दौरान शुक्रवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए।जिसके चलते दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने से दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें शुक्रवार रात्रि करीब 10:00 बजे इलाज की ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी था।