सोमवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में सलडेगा, टभाडीह, पुलिस क्लब सिमडेगा एवं टीटांगर थाना क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी निजी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।