लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम रजपुरी कला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर NH 130 स्थित रजपुरीकला स्कूल मैदान के सामने सोमवार की रात तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार रौंद डाला। बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया है।मृतक का नाम अरुण सिंह पिता परशुराम 25 वर्ष ग्राम अंधला निवासी बतायाजा रहा।