सुल्तानगंज: तेज रफ्तार कार का कहर: अंश कुमार की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों का हंगामा
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशी चौक पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय छात्र अंश कुमार की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-80 मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओ