सूरजपुर: समय-सीमा बैठक में मानसून तैयारियों और उर्वरक वितरण की समीक्षा, जर्जर भवनों पर सख्ती बरती गई
सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में मानसून पूर्व तैयारियों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा खरीफ सीजन 2026 के लिए उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में 43,420 मीट्रिक टन उर्वरक