कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेम खिलाकर लोगों से ठगी करने वाले सिंडिकेट का किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस ने ऑन लाइन गेम खिलाकर रातो-रात लखपति बनाने का झांसा देकर लोगों को कंगाल करने वाले सिंडीकेट का खुलासा किया है। एडीसीपी ने शुक्रवार 6:00 बजे गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि, जालौन का गैंग कानपुर के अलग-अलग होटलों में रुक कर गेम के नाम पर रोजाना लाखों रुपए की ठगी कर रहा था। पकड़े गए तीनों आरोपी इमरान, शिवम और आशुतोष उर्फ सुंदरम है।