बिंदकी: बिंदकी कस्बे की ईदगाह मैदान में हाई टेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से 3:30 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बंद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के खजुहा रोड ईदगाह मैदान के समीप पावर हाउस के निकट नगर पालिका पंप के पीछे हाइट टेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से शनिवार को दिन में करीब 11:00 से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। अवर अभियंता महमूद आलम द्वारा काफी प्रयास कर इंसुलेटर बदला गया। जिससे ढाई बजे विद्युत आपूर्ति चालू हो पाई इस प्रकार करीब साढे तीन घटे विद्युत आपूर्ति बंद रही।