हैदरनगर: हैदरनगर पश्चिमी पंचायत के स्वयंसेवक गुड्डू राम का निधन, गांव में शोक
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी पंचायत के 35 वर्षीय स्वयंसेवक गुड्डू राम की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी असामयिक मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गुड्डू राम किसी कार्य से दूसरे गांव गए हुए थे। सुबह 10 बजे वहां से लौटने के बाद वह अपने भाई बिगहा स्थित घर पहुंचे। घर पहुंचकर उन्होंने पानी पिया।