गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पर लगा बैग में रखे पैसे चोरी करने का आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
#
गाजियाबाद में आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी पर मंगलवार को बाइक के बैग में रखे पैसे चोरी करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो में एक स्कूटी सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाया दिखाई देता है, जो कि घर के बाहर खड़ी बाइक में टंगे बैग से कुछ निकाल कर चला जाता है।