गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम क्षेत्र में गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने व टेंडर दिलवाने के नाम पर 5 करोड़ की ठगी का मामला आया सामने
एक शातिर ने वसुंधरा सेक्टर-15 में कारोबारी अंजार अहमद रिजवी को खुद को आईएएस अफसर बताकर ठग लिया। गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने और किराए पर कार लगवाने के नाम पर शातिर ने कारोबारी से पांच करोड़ रुपये हड़प लिए। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।