गाज़ियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र स्थित PG हॉस्टल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापेमारी कर 1 महिला व 4 पुरुषों को किया गिरफ्तार
साहिबाबाद क्षेत्र में AG PG हॉस्टल में मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की ओर से देहव्यापार की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। इस मामले को लेकर एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि पुलिस की ओर से हुई छापेमारी के दौरान वहां पर 1 हॉस्टल संचालिका तथा 4 पुरुष मिले, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। हॉस्टल की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री तथा 4 अन्य महिलाएं मिली हैं।