लोहरदगा: लोहरदगा में 30 मार्च को भव्य सनातन संस्कृति महासम्मेलन और 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन, तैयारी को लेकर बैठक हुई
लोहरदगा के गुरुकुल शांति आश्रम में 30 मार्च 2025 को सनातन संस्कृति महासम्मेलन एवं 51 कुण्डीय राष्ट्रीय उत्थान महायज्ञ का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सोमवार शाम 4:30 बजे गुरुकुल शांति आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता ओम प्रकाश सिंह ने की।