खंडवा नगर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर धोखा, FIR न होने पर आदिवासी महिला ने खाया जहर!
खंडवा में आदिवासी विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धोखे से आहत होकर जहर खा लिया। आरोप है कि थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक गुहार लगाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं हुई। तीन महीने साथ रखकर संबंध बनाए और फिर छोड़ दिया। महिला की हालत गंभीर, लापरवाही पर जांच की बात सामने आई। यह जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे के लगभग की है