शामली: शामली निवासी 11वीं की छात्रा ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, वीडियो आया सामने
Shamli, Shamli | May 13, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने साथी की मद्द से 7 व 8 मई की दरमियानी रात को घर के आंगन से ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वीडियो में आपबीती बता रही कथित पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।