चैनपुर: एक किशोरी को सरप्राइज के बहाने बुलाकर युवक ने किया दुष्कर्म, चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर थाना क्षेत्र में एक मानवता शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां थाना क्षेत्र के एक गांव के ही किशोरी के साथ गांव के युवक द्वारा डेरवा धमकाकर महीने तक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आज रविवार को 3 बजे किशोरी द्वारा चैनपुर थाने में पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार यह प्रताड़ना पिछले 15 अगस्त से शुरू हुई थी पुलिस मामले का जांच कर रही है