बहराइच: बाबा बांग्ला गांव में हिंसक वन्य जीव के हमले में घायल मासूम की हालत स्थिर, इलाज जारी: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए बाबा बांग्ला गांव में हिंसक वन्य जीव के हमले में घायल हुए मासूम की स्थिति स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम.एम.एम. त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को बताया कि 4 साल के प्रियांशु को घायल अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है,जिसका इलाज जारी है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।