बहराइच: भावनियापुर के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ। दो बाइको की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।