गोपालगंज: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर DM ने बुनियादी केंद्र में प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार दिए
गोपालगंज में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर बुनियादी केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम बुधवार को दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने की। इसमें पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।