गोपालगंज: बुलडोजर राज के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने थाना चौक से निकाला विरोध मार्च, जमकर की नारेबाजी
गोपालगंज : शहर के माले कार्यालय परिसर से बुधवार को सरकार की तरफ से सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरा। इस दौरान बुलडोजर राज के खिलाफ माले नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए गरीबों को पहले जमीन देने की मांग की।