मुरैना नगर: वीआईपी मूवमेंट से मुरैना थमा: सीएम व केंद्रीय मंत्री के दौरे में नेशनल हाइवे पर लगा जाम, जनता बेहाल
मुरैना शहर में आज सोमवार शाम वीआईपी मूवमेंट ने शहर की रफ्तार थाम दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर कड़ी सुरक्षा व ट्रैफिक डायवर्जन के चलते नेशनल हाईवे-44 पर ग्वालियर-धौलपुर मार्ग जाम हो गया। करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे,बसों व यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और लोग सड़क पर बेहाल नजर आए।जिसके वीडियो वायरल हुए।