चंदौली: जिला अस्पताल के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया विरोध मार्च, धरना प्रदर्शन
जिला अस्पताल के मुद्दे पर कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पं. कमलापति त्रिपाठी अस्पताल की सुविधाएं घटाने का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल को अलग-अलग संचालित करने की मांग की। मांगें न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।