मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकरी व्यापारी से लूट करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नगदी, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक लोडेड देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है।