किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, पैर तोड़े और जेब से ₹5000 भी निकाले, थाने में मामला दर्ज
Kishangarhbas, Alwar | Jun 9, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र के चामरोदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्गों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार 11 लोगों ने मिलकर धारदार हथियारों लाठियां कुलहड़ियों और बंदूक के बल पर बुजुर्ग को घेर लिया। उसे बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी जेब से पैसे भी निकाल लिए। उसके पैर तोड़ दिए।