पिपरिया: पिपरिया थाना पुलिस ने लाल दियारा गांव से दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट भेजा
पिपरिया थाना की पुलिस ने लाल दियारा गांव से दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस के मुताबिक मामले में लाल दियारा गांव के रहने वाले सुंदर साव के पुत्र उत्तम कुमार एवं डोमन साव के पुत्र अमृत साव को गिरफ्तार किया गया. पिपरिया थाना कांड संख्या 17/10 मामले में पुलिस कुर्की करने उनके घर पहुंची थी.