करेरा: करैरा विधानसभा के कई गांवों में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल, सुनी समस्याएं
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने करैरा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया, ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।