नानपारा: नवाबगंज में इंडिया मार्का हैंडपंप की हुई मरम्मत, ग्राम प्रधान के प्रयास से राहगीरों को मिलेगी राहत
नवाबगंज बसंतपुर कालिका के ग्राम प्रधान सलीम अहमद की पहल पर एक खराब इंडियामार्का हैंडपंप की मरम्मत की गई है। यह हैंडपंप नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर स्थित ढोड़े गांव में था, जो लंबे समय से खराब पड़ा था। भीषण गर्मी के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। हैंडपंप खराब होने से उन्हें प्यास बुझाने में परेशानी हो रही थी।