महोबा: महोबा में मोहर्रम ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाही स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 खन्ना थाने में तैनात लगभग 25 वर्षीय महिला सिपाही कोमल चरखारी में निकलने वाले जुलूस में ड्यूटी कर स्कूटी में सवार होकर वापस लौट रही थी। तभी चरखारी और खन्ना के बीच तेज रफ्तार स्कूटी अचानक असंतुलित हो गई और स्कूटी सवार महिला सिपाही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने घायल सिपाही को हायर सेंटर रिफर कर दिया है।