सहारनपुर: गागलहेड़ी में खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने बाइक सीज कर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए खतरनाक बाइक स्टंट वीडियो के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हरिद्वार रोड स्थित हरियाबांस के पास एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर जानलेवा स्टंट करता नजर आया, जिससे आसपास मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। वीडियो में युवक कभी बाइक के ऊपर खड़ा होकर तो कभी आगे का पहिया उठाकर स्टंट करता दिख रहा है।