ग्वालियर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्लैक फिल्म और अवैध हूटर-बत्ती पर चला शिकंजा,
ग्वालियर। थाना यातायात गोले का मंदिर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म, पदनाम वाली नंबर प्लेट, अवैध बत्ती और हूटर लगे वाहनों को निशाना बनाया गया, यातायात पुलिस की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को रोककर जांच की और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वाहनों से नियम विरुद्ध लगी ब्लैक फिल्म, पदनाम वाली प्लेट तथा अवैध बत्ती-हूटर को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई, आपको बता दे कि मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी के साथ ASP सुजावल जग्गा मौजूद रहे,
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।