उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस में थाना क्षेत्र के रहठा वार्ड नंबर 25 से एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए वारंट एवं आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर गिरफ्तार किए गए वारंटी को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। इसके उपरांत न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।