छतरपुर नगर: भाजपा कार्यालय में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, मंत्री लखन पटेल ने कहा- बाबा साहेब के विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
छतरपुर भाजपा कार्यालय में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें राज्य मंत्री Lakhan Patel शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने सभी से उनके बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। प्रदेशभर में सप्ताहभर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।