फिरोज़ाबाद: दतोंजी इलाके में दूध के पैसे को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, चाचा-भतीजा घायल, घटना का लाइव वीडियो आया सामने
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के दतोंजी इलाके में दो पक्षो में लाठी डंडो से ख़ूनी संघर्ष हुआ है। घटना में बसीम ऒर उसका चाचा फहीम घायल हुआ है। दूध के पैसो को घटना की वजह बताई जा रही है। वही घटना का लाइव वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।