मुरैना में खाद वितरण केंद्र पर बवाल, कर्मचारी से कथित मारपीट; पुलिस जांच में जुटी
मुरैना। शहर में खाद वितरण के दौरान मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, खाद वितरण को लेकर हुई कहासुनी के बाद खाद बांट रहे कर्मचारी दीपू कंसाना के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खाद लेने आए कुछ लोगों और कर्मचारियों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी दीपू कंसाना के साथ मारपीट की गई।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
मारपीट की घटना के बाद खाद वितरण केंद्र पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।